अमरीकी विदेशमंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि वाशिंग्टन को सीरिया के इदलिब शहर में मौजूद तुर्क सैनिकों के मारे जाने पर चिंता है और अमरीका, नैटो के घटक के रूप में तुर्की के साथ खड़ा है।
दूसरी ओर रूस ने तुर्की की ओर से सीरिया के इदलिब प्रांत में आतंकवादियों का समर्थन जारी रखने और अंकारा की ताज़ा सैन्य कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि तुर्की की ओर से सीरिया के इदलिब प्रांत में मौजूद आतंकवादी गुटों के समर्थन में ड्रोन विमानों का प्रयोग पूरी तरह से ग़ैर क़ानूनी है।
रूसी टेलीवीजन की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के इदलिब प्रांत में ग़ैर क़ानूनी ढंग से मौजूद तुर्क सैनिक, कंधे पर रखकर चलाए जाने वाले मीज़ाइलों से रूसी और सीरियाई विमानों को निशाना बना रहे हैं।